Rajasthan News:धौलपुर में खौफनाक हत्याकांड, भांजे को ट्रेन के आगे फेंक . . . शहर के कोतवाली थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर 17 जून 2025 को एक महिला और 11 महीने के मासूम बच्चे की डेड बॉडी मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दोनों मां बेटे की निर्मम हत्या की गई थी। इस हत्याकांड का कातिल मृतका का नाबालिग छोटा भाई और जीजा निकला है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।